उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) जो यूपी राज्य में बिजली सुविधा प्रदान करने के लिए स्थापना किया गया है। उत्तर प्रदेश के आम लोग अपना बिजली बिल एवं बिजली से संबंधित कार्य को UPPCL की साइट से आसानी से कर सकते हैं। इलेक्ट्रिसिटी हमारे दैनिक जिंदगी में अति महत्वपूर्ण हो गयी है। राज्य में कार्यरत 5 बिजली कंपनी अलग-अलग क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करती हैं।
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लि० का संक्षिप्त परिचय।
उत्तर प्रदेश राज्य में बिजली सप्लाई हेतु अलग-अलग बिजली विभाग का मुख्य नियंत्रक UPPCL द्वारा ही किया जाता है। यूपी राज्य के सरकार द्वारा 1999 में स्थापित किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य में हो रही बिजली की खपत को पूरी करना। पूरे स्टेट में सुचारु ढंग से बिजली का संचालन हेतु क्षेत्र के अनुसार अलग अलग बिजली विभाग को जिम्मेवारी दी गयी। ताकि बिजली सप्लाई को पूरा करने में कोई दिक्कत आए।
इस कंपनी के सहायक कंपनियाँ में क्रमश: PUVVNL, DVVNL, PVVNL, MVVNL तथा KESCO आदि शामिल है। जिन्हें राज्य के अलग-अलग एरिया में सेवाएं प्रदान करने के कार्यरत हैंं।
अपना बिजली बिल देखें और पेमेंट करें।
1. बिजली बिल चेक और पेमेंट देखने के लिए पहले ऑफिसियल वेबसाईट को पहले खोलें-
2. इसके बाद होम पेज में स्थित Bill Payment लिंक पर क्लिक करें।
3. फिर, जिला नाम को चुनें और अकाउंट नंबर या मोबाईल नंबर में से किसी एक को चुनें तथा नंबर को लिखें।
4. अब, कैप्चा कोड के उत्तर को बॉक्स में लिखें, जैसा शो हो रहा है।
5. आगे आपको View के बटन पर क्लिक करना होगा।
